वित्तीय वर्ष में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 19 अरब डॉलर के पार
नवंबर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मात्रा 1.74 अरब डॉलर रही। पिछले वर्ष के समान माह के 1.08 अरब डॉलर की तुलना में यह 60 प्रतिशत अधिक है।
शर्मा ने कहा कि वैश्विक एफडीआई में वर्ष 2005 में देश की हिस्सेदारी 0.78 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 2.45 प्रतिशत हो गई है।
वाणिज्य मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया कि वर्ष 2009 में जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के जापानी निवेशकों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में विदेशी व्यापार के लिए भारत को चीन के बाद दूसरा सबसे उपयुक्त स्थान बताया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications