पेंच राष्ट्रीय उद्यान में ठंड से 2 शावकों की मौत
उद्यान के उप निदेशक ए.पी.तिवारी ने आईएएनएस को बताया, "इलाके में अधिक ठंड पड़ना दोनों शावकों के लिए घातक साबित हुआ। दोनों की उम्र डेढ़ महीने के करीब रही होगी।" यह उद्यान मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग में है जो कि महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है।
अधिकारी के मुताबिक दोनों शावकों की मौत चार-पांच दिन पहले हुई थी। शावकों में एक मादा और एक नर था।
तिवारी ने बताया,"गश्ती दल के कर्मचारियों ने दोनों शावकों के शव बुधवार को बरमाद किया। शावकों के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस इलाके में 19 दिसम्बर को भारी बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिक ठंड के कारण ही दोनों शावकों की मौत हुई होगी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications