जेट एयरवेज में 40 करोड़ डॉलर के विदेशी निवेश की मंजूरी
सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने सीसीईए की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिश के आधार पर जेट के विदेशी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
उगाही जानेवाली रकम का उपयोग नकदी की समस्या से निपटने के लिए किया जाएगा। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी 24 जुलाई को ही ली गई थी।
इस घोषणा के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज में जेट के शेयरों के मूल्य में 2.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
जेट के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि वह सीसीईए के आदेश की एक प्रति मिलने के बाद ही कोई टिप्पणी करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications