शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 130 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 129.50 अंकों (0.75 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,360.61 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,413.69 के ऊपरी और 17,198.09 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 33.80 अंकों (0.66 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,178.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,197.90 के ऊपरी और 5,129.05 के निचले स्तर तक पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 47.47 अंकों (0.72 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,641.14 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 48.62 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,120.71 पर बंद हुआ।
बीएसई में वाहन, धातुओं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) सेक्टर सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। ऑटो सेक्टर के शेयर मूल्यों में 1.50 प्रतिशत, धातु सेक्टर के शेयर मूल्यों में 1.42 फीसदी और सीडी के शेयर मूल्यों में 1.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1598 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 1253 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications