क्रिसमस का जश्न मनाने को तैयार है दिल्ली
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले अशोक लाल ने कहा, "मेरी स्टेशनरी की एक दुकान है लेकिन इस समय मैं अपनी दुकान में सजावट के सामान जैसे गुब्बारे, घंटियां और अन्य चीजें इसलिए रखता हूं क्योंकि उनकी मांग अधिक होती है।"
अशोक लाल ने आईएएनएस को बताया, "लोग पूरी तरह से जश्न के मूड में लग रहे हैं और वे सजावट करने के लिए तैयार हैं। पिछले साल, आर्थिक मंदी और मुंबई में आतंकवादी हमले से लोग काफी निराश थे, लेकिन चीजें अब सामान्य हो गई हैं।"
एक छात्रा रागिनी शर्मा ने कहा, "क्रिसमस के लिए पास के बाजार में जाकर मैं सजावट का समान खरीदूंगी, वहां सभी तरह के सजावट के सामान बिकते हैं। क्रिसमस त्योहार के दौरान तारे और क्रिसमस ट्री हर कोने पर मिलते हैं।"
रागिनी शर्मा ने क्रिसमस त्योहार के दौरान उत्तरी दिल्ली के गिरजाघर में अपने दोस्तों के साथ मध्य रात की प्रार्थना में शामिल होने की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications