मणिपुर में मठभेड़, 9 आतंकवादी ढेर
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इम्फाल से 18 किलोमीटर दूर वैथोउ गांव के समीप कांगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के हथियारबंद आतंकवादियों ने असम राइफल्स के गश्त लगा रहे दल पर हमला कर दिया।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, " इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष सूचना मिलने पर असम राइफल्स के जवानों ने गुरुवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर तीन आतंकवादियों को मार गिराया।"
पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के जवाबी हमले के बाद कुछ आतंकवादी भागने में सफल हो गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से स्वचालित हथियार और गोलियां बरामद की गइर्ं। इलाके में सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं।
प्रतिबंधित संगठन रिपब्लिक ऑफ कांगलीपक के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई एक अन्य जबर्दस्त मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए।
यह मुठभेड़ इम्फाल से लगभग 90 किलोमीटर दूर दक्षिण में चंदेल जिले के साजिक तामपाक के समीप हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications