यमन के हवाई हमले में अलकायदा के 30 आतंकवादी ढेर
काहिरा, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। यमन के पूर्वी शाबवा प्रांत में गुरुवार को आतंकवादी संगठन अलकायदा के एक ठिकाने को निशाना बनाकर की गई बमबारी में 30 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यमन की 'हाई सेक्योरिटी कमिटी' के एक अधिकारी ने बताया कि बमबारी उस समय की गई जब आतंकवादी बैठक कर हमलों की साजिश रच रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि इन आतंकवादियों की बैठक में प्रमुख आतंकवादी नासिर अल-वहैशी पर शामिल था। ये आतंकवादी यमन में और अंतर्राष्ट्रीय स्तर हमला करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि यमन का आबयान और सना प्रांत आतंकवादियों के निशाने पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications