झारखण्ड विधानसभा पहुंची 8 महिलाएं
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन, जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, और जय भारत समानता पार्टी (जेबीएसपी) की एक-एक महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विमला प्रधान पूर्व मंत्री एनोस इक्का और कांग्रेस के नील तिर्की को पराजित कर पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से जद (यु) की सुधा चौधरी ने जीत हासिल की।
कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी तीसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब रही। झामुमो के दिवंगत नेता दुर्गा सोरेन की पत्नी और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन जामा सीट से चुनाव जीती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने जेबीएसपी के उम्मीदवार के रूप में जग्गनाथपुर विधानसभा सीट से विजयी घोषित हुईं वहीं सियासाई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गीताश्री ओरांव ने जीत दर्ज की है।
आठ में से पांच महिला विधायक पहली विधानसभा पहुंची हैं। इस बार विधानसभा में सबसे कम उम्र की सदस्य गीता कोड़ा (26) हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications