राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति ने देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा, "मैं क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। क्रिसमस हमें ईसा मसीह के उस संदेश की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने समाज में शांति, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने की बात कही थी। "
राष्ट्रपति ने कहा, "हमें यह क्रिसमस देश के समग्र विकास के लिए समझ विकसित करने की राह दिखाए।"
उधर, प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा, "यह उत्सव शांति, प्रेम, आशा और परिजनों व दोस्तों से मिलने का है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "क्रिसमस भाईचारे और सहिष्णुता की भावना को मजबूत बनाता है। क्रिसमस की यही भावना देशावसियों में बनी रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications