ऊंची कीमतों के बीच खाद्य महंगाई में मामूली गिरावट (लीड-1)
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जारी वृद्धि के बीच थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की वार्षिक खाद्य मुद्रास्फीति दर 12 दिसम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में पिछले हफ्ते के 19.95 प्रतिशत से थोड़ा घटकर 18.65 प्रतिशत हो गई।
गुरुवार को थोक मूल्य सूचकांक के जारी आंकड़ों के अनुसार सप्ताह के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 14.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उससे पहले के सप्ताह में 14.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। ईंधन की कीमतों में 3.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
पिछले 52 सप्ताहों के दौरान कुछ आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि :
-आलू की कीमतों में 115.04 प्रतिशत
-सब्जियों की कीमतों में 37.97 प्रतिशत
-दालों की कीमतों में 41.61 प्रतिशत
-प्याज की कीमतों में 17.88 प्रतिशत
-दूध की कीमतों में 13.61 प्रतिशत
-गेहूं की कीमतों में 8.77 प्रतिशत
-अनाजों की कीमतों में 11.02 प्रतिशत
-चावल की कीमत में 10.78 प्रतिशत
-फलों की कीमत में 10.2 प्रतिशत
खाद्य पदार्थो की कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद पिछले चार दशकों के दौरान सबसे खराब मॉनसून और कुछ इलाकों में अप्रत्याशित बाढ़ से किराना के दामों में तेजी कायम है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि कम और मध्यम अवधि में महंगाई पर काबू पाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications