मप्र में 3 अधिकारियों के यहां छापे, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
भोपाल 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में तीन सरकारी अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।
लोकायुक्त विभाग के एक दल ने बुधवार को जिला पंजीयक एस.एस. अपौरिया के भोपाल स्थित सरकारी और इंदौर के निजी आवास पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए। उनके दोनों आवासों से जमीन, मकान, कार के दस्तावेजों के अलावा जेवरात भी मिले हैं।
इसके अलावा अन्वेषण ब्यूरो के दल ने इंदौर में वित्त निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र जैन और बिजली कंपनी के चिकित्सक नारायण खरे के आवासों पर छापेमारी की तो उनके यहां करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications