आतंकवाद पर आंखें नहीं मूंद सकते : शेख हसीना
हसीना ने यहां के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा, "मौजूदा समय में हम सभी को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का सामना करना है। यह संभव नहीं है कि दूसरे देशों की संप्रभुता पर आतंकवाद के खतरे के बारे में आंखें मूंदकर काम अपना काम करते रहें।"
अगले महीने हसीना भारत के दौरे पर जाने वाली हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ एक समझौते की बात सबसे ऊपर होगी। स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुासार बांग्लादेशियों का कहना है कि इस संबंध में एक मसौदे को अंतिम रूप दिया गया है और उसे भारत को भेज भी दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की सत्ता में भारी बहुमत से वापसी करने वाली अवामी लीग की नेता हसीना आतंकवाद से मुकाबले के लिए एक क्षेत्रीय कार्रवाई बल के गठन की बात पहले ही कह चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications