व्यवसायी की पुत्री का अपहरण
पुलिस के अनुसार गुरुवार को कपड़ा व्यवसायी प्रदीप कुमार हिसारिया की अन्य दिनों की तरह ही स्थानीय जानकी मंदिर से पूजा करके घर लौट रही थी। मंदिर के पास अचानक एक वाहन पर सवार पांच लोगों ने रिवाल्वर की नांक पर उसको अगवा कर लिया और वहां से फरार हो गए।
नगर थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया, "मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस छानबीन कर रही और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।" उधर, अगवा युवती के परिजनों किसी प्रकार की फिरौती की मांग से भी इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications