'किंग' बनना चाहता हूं, 'किंगमेकर'नहीं : शिबू सोरेन (संशोधित शीर्षक के साथ)

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। सरकार के गठन के संबंध में सोरेन का कहना है कि उन्होंने सभी विकल्प खोल रखे हैं।

सोरेन ने बोकारो में संवाददाताओं से कहा, "मैं 'किंगमेकर' बनना नहीं चाहूंगा। मैं 'किंग' बनना चाहूंगा। अब यह महत्वपूर्ण नहीं है कि अर्जुन मुंडा (भारतीय जनता पार्टी) और बाबूलाल मरांडी (झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक) क्या बोल रहे हैं। अब सभी कुछ मुझ पर निर्भर है।"

संवाददाताओं ने जब सोरेन से पूछा कि क्या वह केंद्र में मंत्री पद को स्वीकार करेंगे तो उन्होंने कहा कि 'ऐसी संभावना नहीं है'। उन्होंने कहा, "मेरी भूमिका राज्य में स्थायी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के गठन में महत्वपूर्ण है। मेरे लिए कोई भी राजनीतिक दल अछूत नहीं है।"

सोरेन ने कहा, "मैं किसी भी दल के साथ जाने के लिए तैयार हूं जो राज्य के विकास के लिए स्थायी और मजबूत और साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के लिए तैयार है।"

झामुमो अध्यक्ष ने कहा, "मैं राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं। अब अवसरवादियों को सबक सिखाने का समय आ गया है, जिन्होंने मुझे कई बार धोखा दिया है, जिस वजह से राज्य में अस्थिर और भ्रष्ट सरकारें बनीं।"

विधानसभा चुनाव में भाजपा-जनता दल-युनाटेड गठबंधन ने 20 और कांग्रेस-जेवीएम-पी गठबंधन ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+