झारखण्ड में बेअसर साबित हुए बिहार के नेता

झारखण्ड की 81 विधानसभा सीटों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को जहां पांच सीटों से संतोष करना पड़ा वहीं जनता दल (युनाइटेड) को केवल दो सीट ही मिल सकी। उधर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) खाता भी नहीं खोल पाई।

उल्लेखनीय है कि जद (यु) ने झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तालमेल करते हुए 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन तमाड़ और पाटन विधानसभा सीट पर ही इसके उम्मीदवार जीत सके, जबकि तीन सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

चुनाव में राजद भी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। राजद सिर्फ पांच सीटों हुसैनाबाद, चतरा, देवघर, गोड्डा तथा कोडरमा सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। लोजपा ने राजद के साथ तालमेल करते हुए 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा था लेकिन राज्य में वह खाता नहीं खोल सकी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में राजद को सात सीटें मिली थी वहीं जद (यु) के छह प्रत्याशी विजयी होकर विधानसभा पहुंचे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+