नक्सलियों से मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस का कहना है , "उड़ीसा के कोरापुत जिले के योगीपालुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई गोली बारी में विशेष कार्रवाई दल के चार जवान घायल हो गए।"
गोलाबारी उस समय शुरू हुई जब पुलिस अपने नियमित तलाशी अभियान पर थी। घायलों को नरायणपत्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना में प्रदेश के मल्कानगिरी जिले के कियांग में नक्सलियों ने एक निजी मोबाइल टॉवर को उड़ा दिया । मल्कानगिरी जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यव्रत भोई ने बताया, "नक्सलियों ने बुधवार रात मोबाइल टॉवर उड़ा दिया। लगभग 20 से 30 हथियारबंद नक्सली आए और एयरटेल के मोबाइल टॉवर में आग लगा दी "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications