जमैका हवाईअड्डे पर हुई विमान दुर्घटना की जांच शुरू
अमेरिकन एयरलाइंस का विमान मंगलवार रात 10 बजे के करीब हवाई पट्टी पर अनियंत्रित होकर समुद्र से केवल कुछ ही मीटर दूर जाकर रुका था। समाचार पत्र 'जमैका आब्जर्वर' के मुताबिक 'बोइंग 737-800' विमान नोर्मन मेनले अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते वक्त दो टुकड़ों में टूट गया था और 40 से अधिक यात्री इस दुर्घटना में प्रभावित हुए थे।
अमेरिका के 'नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड' ने दुर्घटना की जांच के लिए एक जांच दल वहां भेजा है। विमान ने वाशिंगटन से उड़ान भरी थी और उसे मियामी होते हुए किंगस्टन जाना था।
सूचना मंत्री डैरिल वैज के मुताबिक दुर्घटना में किसी व्यक्ति के मरने की कोई खबर नहीं है।
एयरलाइन के मुताबिक विमान 148 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications