मुंबई: गटर में गिरकर बच्चे की मौत

इलाके के समाजवादी पार्टी के नेता अकील खान के मुताबिक मुंबई के इंद्रानगर इलाके से शहनवाज शेख नाम का बच्च लापता हो गया। उसकी काफी खोज की गई। खबर मिली कि एक व्यक्ति को एक खुले गटर में बच्चे का हाथ दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को गटर से बाहर निकाला गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्राम्बे पुलिस ने देर मंगलवार कहा कि घटनास्थल पर एक पुलिस दल भेजा। पुलिस का कहना है कि बच्चा खेलते-खेलते गटर में जा गिरा। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। पिछले दो दिनों में मानखुर्द इलाके में गटर में गिरकर दो बच्चों की मौत हो चुकी है। रविवार को अयूब नामक एक तीन वर्षीय बच्चे की 20 फीट गहरे गटर में गिरकर मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications