झारखंड का भाग्य शिबू के हाथ

कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह सरकार बनाने के लिए जेएमएम से बात करेगी लेकिन सोरेन ने यह कह कर कांग्रेस को मुसीबत में डाल दिया है, जो उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा, वह उसे ही सपोर्ट करेंगे।
ऐसे में भाजपा ने कह दिया है कि शाम को संसदीय दल की एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें झारखंड की समीक्षा की जाएगी।
झारखंड में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही सियासी गलियों में गर्माहट भी बढ़ चुकी है। ताजा नतीजों के अनुसार कांग्रेस गठबंधन 12, भाजपा गठबंधन को 17 और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 14 सीटें मिल चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों, भाजपा गठबंधन चार और झामुमो चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "हम उन्हीं लोगों का समर्थन करेंगे जो सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने में हमारा साथ देंगे।" इससे पहले सभी 81 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतगणना आरंभ हुई। कुल 1,511 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications