बांगलादेशः पूर्व राष्ट्रपति का बेटा पिटा

समाचार पत्र 'न्यू एज' ने पुलिस उपनिरीक्षक फिरोज कबीर के हवाले से खबर दी है, "भीड़ ने शाद की पिटाई कर दी और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमने कार बरामद करके शाद को हिरासत में ले लिया है।"
इससे पहले भी 26 वर्षीय शाद को कथित तौर पर 14 साल की किशोरी को अगवा करने के आरोप में मार्च 2000 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
इरशाद, बांग्लादेश में सबसे लंबे अर्से तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे थे। उन्होंने 1982-1990 तक देश की बागडोर संभाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications