हिंसा छोड़ बातचीत करे उल्फा: चिदंबरम

उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर में युनाइटेड लिबरेशन फ्रांट ऑफ असम ओर युनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट जैसे कुछ अलगाववादी संगठन है, जो हिंसा फैला रहे हैं। हम उनसे कहते हैं कि वे हिंसा छोड़कर बातचीत की मेज पर आएं।"
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक 'लीडरशिप समिट' को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, "हमारा संविधान कठोर नहीं। हम सरकार के ढांचे में जरूरी बदलाव कर लोगों की मांगों को पूरा कर सकते हैं।"
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "जहां तक सम्प्रभु राज्य की मांग है तो इसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम इस मांग का समर्थन नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications