चीन के हर्बल उत्पादों से कैंसर का डर

चीन में बने प्रमुख हर्बल उत्पाद-गुआन म्यू टोंग (सर्वाधिक अनुपात में एरिस्टोलॉकहिक एसिड युक्त उत्पाद) सहित सभी उत्पादों में मुख्य रूप से एरिस्टोलॉकहिक एसिड का उपयोग होता है। यह एक कैंसरजनित पदार्थ है।
ताइवान सहित कई प्रमुख देशों ने अपने यहां एरिस्टोलॉकहिक एसिड के मिश्रिण वाले उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका कारण यह है कि विशेषज्ञ मानते हैं कि एरिस्टोलॉकहिक एसिड के उपयोग से मूत्राशय का कैंसर हो सकता है।
नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी (एनटीयू) के 'इंस्टीट्यूट ऑफ आक्युपेशनल मेडिसीन एंड इंड्रस्ट्रीयल हाइजीन' के जुंग डेर वांग और उनके सहयोगियों ने 1 जनवरी, 2001 से 31 दिसंबर 2002 के बीच मूत्राशय के कैंसर से पीड़ित लोगों पर किए गए शोध के माध्यम से इसका खुलासा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications