स्पेन की विमानन कंपनी बंद, हजारों यात्री फंसे

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार भारी बकाए को चुकाने के लिए एक ब्रिटिश न्यायाधीश ने एयर कॉमेट के विमानों के बेड़े को जब्त करने का आदेश दिया। इसके बाद कंपना ने संचालन बंद करने की घोषणा की।
एयर कॉमेट शीघ्र ही स्पेन की सरकार से अपने सभी 700 कर्मचारियों को हटाने की अनुमति मांगेगी। कंपनी पर करीब 10 करोड़ यूरो का कर्ज है। कंपनी को दिवालिया घोषित होने की अर्जी देने के लिए 24 जनवरी तक इंतजार करना होगा।
एयर कॉमेट से पेरु, इक्वाडोर, क्यूबा और अर्जेटीना जैसे देशों को जाने के इच्छुक सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को मेड्रिड के बाराजास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदर्शन किया। इनमें अधिकांश स्पेन में काम करने वाले लैटिन अमेरिकी प्रवासी हैं जो क्रिसमस की छुट्टियों में अपने देश जाना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications