रनवे पर विमान के दो टुकड़े हुए, 40 घायल

अमेरिका के मियामी से उड़ा विमान 'बोइंग-737' स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात 10 बज कर 22 मिनट पर किंग्सटन के नारमन मैनली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
दुर्घटना के समय विमान में 145 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान की यात्रा का आगाज वाशिंगटन से हुआ था और तेज बारिश में वह मियामी से पहुंचा ही था, जब यह दुर्घटना हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जमैका के सूचना मंत्री डैरेल वैज ने स्थानीय मीडिया को बताया, "इसके हादसे में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।" उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications