बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिहार की राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार से एक डिग्री कम है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में गया का न्यूनतम तापमान 8़ 2 डिग्री, पूर्णिया का 8़ 9 डिग्री तथा भागलपुर में 13़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक एम़ पी़ सिंह ने बुधवार को बताया,"पछुआ हवाएं कश्मीर से चलकर राजस्थान होते हुए बिहार में प्रवेश कर रही हैं, इसलिए राज्य में ठंड बढ़ी है। शाम होते ही ठंडक बढ़ जाती है। तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है।" सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगामी एक-दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications