शावकों के साथ घूम रही बाघिन से दहशत
जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के सोठियाना रेंज से सटे आजादनगर गांव के लोगों का कहना है कि इसी बाघिन ने बीते 8 दिसंबर को दस साल के बच्चे सबलू को मार डाला। इसके अलावा वह आस-पास के गांवों में पिछले दो हफ्तों में दो दर्जन से ज्यादा पशुओं को भी अपना निशाना बना चुकी है।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी के.के.सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि दो शावकों के साथ बाघिन को घूमते देखा गया है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग कर्मचारियों के दल तलाशी अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे लाठी-डंडों के साथ झुंड में रहें और गóो के खेतों की तरफ न जाएं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गóो के खेतों में बाघ को छिपने में सहजता होती है। इनमें वह दिन में आसानी से छुपे रहता है और रात को गांवों में शिकार के लिए जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications