दिल्ली में ठंड जारी
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। त्योहारों का मौसम करीब आने के साथ ही दिल्ली में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां सर्द हवाओं का चलना जारी है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी की सुबह का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाने वाले राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में घना कोहरा नहीं रहेगा ।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, तड़के न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आयेगी।
अधिकारी ने बताया कि सुबह मौसम साफ रहा हालांकि आने वाले दिनों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है लेकिन घने कोहरे के आसार कम ही रहेंगे।
अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहेने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
