अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा सोयूज (लीड-1)

वाशिंगटन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज चालक दल के तीन सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अतंरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच गया है। यह जानकारी मिशन कंट्रोल ने बुधवार को दी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अंतरिक्ष यान एक ऑटोमेटिड मोड पर बुधवार तड़के 1.48 बजे आईएसएस पहुंच गया। यान अपने साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री टीमोथी क्रीमर, रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोतोव और जापानी अंतरिक्ष यात्री सोएची नोगुची को लेकर पहुंचा है। इसके साथ ही पर क्रिसमस से चंद दिन पहले आईएसएस में मौजूद चालक दल के सदस्यों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

आईएसएस पर पहले से ही अमेरिकी कमांडर जैफ विलियम्स और रूसी अंतरिक्ष यात्री मक्सिम सुरायेव मौजूद थे। विलियम्स और सुरायेव आईएसएस पर गत अक्टूबर से हैं। उनसे पहले यहां बेल्जियम, कनाडा और रूस के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस की देखरेख कर रहे थे।

कोतोव ने धरती से रवानगी से पहले कहा था कि चालक दल के पांचों सदस्य मिलकर क्रिसमस मनाएंगे। सोयूज क्रिसमस ट्री के साथ-साथ तोहफे भी ले जाएगा। नोगुची पूरी टीम के साथ सुशी (एक तरह का व्यंजन)और चीनी बाघ वर्ष के प्रतीक के रूप में छोटे बाघ की मूर्ति ले गए हैं।

सोयूज सोमवार को धरती से रवाना हुआ था। इसका चालक दल मई तक आईएसएस पर रुकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+