स्वास्थ्य सुधार विधेयक पर अधिक समझौता नहीं : ओबामा

वाशिंगटन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन आलोचनाओं को खारिज कर दिया है कि उन्होंने अपने शीर्ष घरेलू प्राथमिकता स्वास्थ्य सुधार विधेयक के साथ बहुत ज्यादा समझौता किया है। इस विधेयक पर सीनेट में गुरुवार को मतदान होगा।

समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' को साक्षात्कार में ओबामा ने अपनी आलोचना करने वालों को पिछले वर्ष के उनके वादे और कांग्रेस से पारित होने जा रहे विधेयक में कोई भी अंतर दिखाने की चुनौती दी।

बुधवार को प्रकाशित साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि समझौते की अवधारणा और समझौते की वास्तविकता में काफी अंतर है।

अब जब सीनेट हेल्थकेयर विधेयक को पारित करने की तैयारी में है, ओबामा को अपने ही दल के वामपंथी धड़े की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

विधेयक का बचाव करते हुए ओबामा ने कहा कि सीनेट में रखे गए विधेयक में वर्ष 2008 के चुनाव में किए गए उनके वादे और सितम्बर में कांग्रेस के संयुक्त सत्र में स्वास्थ्य सुधारों की आवश्यकता पर दिए गए भाषण का 95 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

ओबामा ने कहा कि नए कानून से स्वास्थ्य बीमा के दायरे से बाहर तीन करोड़ अमेरिकी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अगले दो दशकों में इससे 10 खरब डॉलर की बचत होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+