टीआरएस अध्यक्ष राव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
राव ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को अपना इस्तीफा भेजा। टीआरएस सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना राज्य के मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने का विरोध करते हुए राव ने फैक्स के जरिए कुमार को अपना इस्तीफा भेजा।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में टीआरएस के दो सदस्य हैं। राव के अलावा पार्टी के पांच विधायकों ने भी विधानसभा अध्यक्ष किरुणाकर रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है। राज्य विधानसभा में टीआरएस के 10 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications