खुशमिजाजी में सबसे पीछे हैं न्यूयॉर्कवासी!

ब्रिटेन की 'युनीवर्सिटी ऑफ वारविच' के एंड्रयू ऑसवर्ल्ड व न्यूयॉर्क के क्लिंटन स्थित हेमिल्टन कॉलेज के स्टीफन वू द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक खुशहाल रहने वाले राज्यों की सूची में न्यूयॉर्क 51वें स्थान पर है जबकि कनेक्टिकट 50वें व न्यू जर्सी 49वें स्थान पर है। इस सूची में वाशिंगटन डीसी 37वें स्थान पर है।

न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट और न्यू जर्सी अमेरिका का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र बनाते हैं। जहां हर दिन लाखों लोग न्यूयॉर्क के भीतर और बाहर काम करते हैं। इस क्षेत्र में 84 लाख लोग रहते हैं।

सबसे अधिक खुश रहने वाले राज्य- लुइजियाना, हवाई, फ्लोरिडा, टेन्नेसी, एरिजोना, मिसीसिपी, मोंटाना, साउथ कैरोलिना, अलाबामा आदि। ये सबसे गरीब राज्य हैं।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' में प्रकाशित एक लेख 'दैट्स ए वेरी सेन्सिबल पॉइंट' में ऑसवर्ल्ड ने कहा है, "किसी न्यूयॉर्कवासी से ही पूछना होगा कि यदि यह इतने दु:ख वाली जगह है तो आज यहां पहले की अपेक्षा अधिक लोग कैसे रहते हैं। यहां अनुमानित 84 लाख लोग रहते हैं।"

ऑसवर्ल्ड और वू ने इस अध्ययन के लिए दो पुराने सर्वेक्षणों का इस्तेमाल किया था। इनमें से एक 'सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' का सर्वे था, जिसमें 13 लाख लोगों से उनके स्वास्थ्य और खुशहाली के विषय में पूछा गया था। दूसरा सर्वे 'युनीवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया' द्वारा अलग-अलग राज्यों में किया गया था, जिसमें जलवायु, करों, रहने की लागत, अपराध दर और स्कूलों के आधार पर जीवन की गुणवत्ता के विषय में पूछा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+