सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने वाले गठबंधन को देंगे समर्थन: झामुमो
रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में ताजा रुझानों से उत्साहित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने ऐलान किया है कि वह उसी गठबंधन का साथ देगा जो उनके नेता शिबू सोरेन को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार करेगा।
राज्य में बुधवार सुबह आरंभ हुई मतगणना से मिल रहे रुझानों से त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभर रही है। झामुमो कुल 81 सीटों में से 19 पर आगे है।
पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, "हम उन्हीं लोगों का समर्थन करेंगे जो सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने में हमारा साथ देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications