'आईएनएस विराट' पर सवार होंगी राष्ट्रपति पाटील
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, "सर्वोच्च कमांडर (राष्ट्रपति) मुंबई के तट पर खड़े इस युद्धपोत में सवार होंगी।"
यह युद्धपोत विशाखापत्तनम में साल भर तक नवीनीकरण की प्रक्रिया से गुजरने के बाद नवंबर में मुंबई लौटा है। राष्ट्रपति इस पोत पर लगभग तीन घंटे गुजारने के बाद नौसेना के युद्धक विमान 'सी हैरियर्स' की उड़ान की भी साक्षी बनेंगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति पाटील ने विगत 25 नवंबर को सुखोई-30 में उड़ान भरी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications