तेलंगाना में बढ़ा तनाव, भाजपा ने किया बंद का आान (लीड-1)

हैदराबाद, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा यू-टर्न लिए जाने से प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। विभिन्न स्थानों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा और उसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा राज्य के विभिन्न छात्र संगठनों ने इस बीच गुरुवार को तेलंगाना में बंद का आह्वान किया है।

राज्य में उस वक्त तनाव और बढ़ गया जब उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र बुधवार को फिर सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने 10 बसों को नुकसान पहुंचाया और टारनाका क्षेत्र में दुकानों को जबरदस्ती बंद करवाया।

उस्मानिया विश्वविद्यालय में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह विश्वविद्यालय पिछले सप्ताह 11 दिनों तक चले तेलंगाना समर्थक आंदोलन का केंद्र रहा है। अन्य विश्वविद्यालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

निजाम कॉलेज के छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने भी आज विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। राज्य के विभिन्न कोनों से भी इसी प्रकार के विरोध की खबरें हैं।

इससे पहले, प्रदेश के वारंगल कस्बे में तेलंगाना समर्थक छात्रों और पुलिस के बीच टकराव भी हुआ। 'जय तेलंगाना' का नारा लगाते हुए ककटिया विश्वविद्यालय के छात्र विश्वविद्यालय परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। छात्र सभी विधायकों से अपनी राजनीतिक संबद्धताओं से ऊपर उठ कर इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।

इसके बाद छात्र कांग्रेस और तेदेपा के कार्यलय में तालाबंदी के लिए चले गए। इस बीच यह अफवाह उड़ रही थी कि केंद्र सरकार पृथक तेलंगाना के अपने रुख से पीछे हट गई है।

मुख्यमंत्री के.रोसया ने कैबिनेट के सहयोगियों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+