रूस के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता करेगा यूरोपीय संघ
ब्रसेल्स, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) की परिषद ने मंगलवार को अपनी कार्यकारी संस्था यूरोपीय आयोग को रूस के साथ परमाणु साझेदारी पर वार्ता की अनुमति दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ईयू के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय समुदाय और रूस परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के एक समझौते पर चर्चा करेंगे।
ऊर्जा आयुक्त एंड्रिस पिबालग्स ने फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में ईयू-रूस संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
ऊर्जा उत्पादन में कार्बन डाईआक्साइड का उत्सर्जन कम करने के दबाव के कारण परमाणु समझौते पर वार्ता आवश्यक हो गई है। रूस परमाणु उपकरणों और सामग्री का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। वह ईयू के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को परमाणु ईंधन का प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications