झारखण्ड में कांग्रेस आगे, त्रिशंकु विधानसभा के आसार (लीड-2)

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों से राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरती नजर आ रही है। राज्य में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है।

अब तक प्राप्त सभी सीटों के रुझानों के अनुसार कांग्रेस गठबंधन 26, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन 20 और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 18 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

राज्य में सभी 81 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतगणना आरंभ हुई। कुल 1,511 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है।

राज्य में पांच चरणों में संपन्न चुनाव के दौरान कुल 58 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 25 नवंबर और आखिरी चरण का मतदान 18 दिसम्बर को हुआ था।

राज्य में कुल 31 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और 5,200 से अधिक कर्मचारी मतगणना में लगाए गए हैं। पुख्ता सुरक्षा के लिए लगभग 30,000 जवानों को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+