इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार रेखा जैन को 15 दिसंबर को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जबलपुर से आए नमूनों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के वायरस की पुष्टि हो गई। रेखा ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रदेश के स्वास्थ्य संचालक अशोक शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि रेखा की मौत के साथ इंदौर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है जबकि प्रदेश में अब तक इस बीमारी से सात लोगों की मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में कुल 190 मरीजों के स्वाइन फ्लू के परीक्षण के लिए नमूने लिए गए, जिनमें से 31 के नमूने पॉजिटिव निकले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications