झारखण्ड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार (लीड-1)

अब तक प्राप्त 77 सीटों के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन 23, कांग्रेस गठबंधन 19, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन आठ और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 17 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राज्य में सभी 81 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतगणना आरंभ हुई।

राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 25 नवंबर और आखिरी चरण का मतदान 18 दिसम्बर को संपन्न हुआ था। कुल 1,511 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है।

राज्य में कुल 31 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और 5,200 से अधिक कर्मचारी मतगणना में लगाए गए हैं। पुख्ता सुरक्षा के लिए लगभग 30,000 जवानों को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+