तेलंगाना में छात्रों व पुलिस के बीच टकराव के बाद तनाव
'जय तेलंगाना' का नारा लगाते हुए ककटिया विश्वविद्यालय के छात्र विश्वविद्यालय परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। छात्र सभी विधायकों से अपनी राजनीतिक संबद्धताओं से ऊपर उठ कर इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।
इसके बाद छात्र कांग्रेस और तेदेपा के कार्यलय में तालाबंदी के लिए चले गए। इस बीच यह अफवाह उड़ रही थी कि केंद्र सरकार पृथक तेलंगाना के अपने रुख से पीछे हट गई है।
उस्मानिया विश्वविद्यालय में भी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह विश्वविद्यालय पिछले सप्ताह 11 दिनों तक चले तेलंगाना समर्थक आंदोलन का केंद्र रहा है। अन्य विश्वविद्यालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री के.रोसया ने कैबिनेट के सहयोगियों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications