सिंघल ने किया आशाराम बापू का बचाव
इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अशोक सिंघल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आशाराम बापू को फंसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस महानिदेशक एल.एस.खंडवावाला के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की तो संत सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
मालूम हो कि आशाराम बापू पर अपने ही एक अनुयायी रहे राजू चंडोक पर हत्या के इरादे से हमला करवाने का आरोप है। इस मामले में आशाराम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications