राहुल ने किया स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ (लीड-1)

लखनऊ, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बुधवार को लोगों की समस्याएं सुनीं और एक अस्पताल में स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अमेठी स्थित मुंशीगंज अतिथि गृह में राहुल ने सुबह कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं। करीब एक घंटे बाद वह अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लिए निकले और वहां गरीबों के लिए राजीव गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।

यहां से वह स्थानीय कांग्रेस नेता अल्लू मियां के घर पहुंचे और वहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। पिछले दिनों अल्लू मियां की माता का देहांत हो गया था। राहुल यहां से फिर जामो और गौरीगंज गये और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इसके बाद वह जायस पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत चल रहे प्रशक्षिण केंद्र का जायजा लिया। जायस के रास्ते वह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले मंगलवार को राहुल अलग-अलग गांवों का दौरा कर लोगों से मिले और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इनमें उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के कुछ गांव भी शामिल थे। यहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से साथ बैठकर उनकी प्रगति का जायजा भी लिया।

इंडो-एशयिन न्यूज सर्वसि।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+