थाने में उपनिरीक्षक की मौत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रतापगढ जनपद के जेठवारा थाने के रोहाना गांव निवासी नरेन्द्र प्रताप सिंह (50) सदर कोतवाली फतेहपुर मे एक विशेष श्रेणी के उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। उन्होंने बकेवर थाने के मालखाने का चार्ज भी संभाल रखा था। मालखाने का चार्ज देने वह मंगलवार को बकेवर थाने गए, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। थानाध्यक्ष बकेवर परशुराम त्रिपाठी ने ठंड या हृदय गति रुक जाने से मौत होना बताया, हालांकि बुधवार को हुए पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता नहीं चला। बिसरा सुरक्षित कर जांच हेतु भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications