परमाणु हथियार कटौती पर अमेरिका-रूस वार्ता जनवरी में
वाशिंगटन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने मंगलवार को कहा कि स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (स्टार्ट) के स्थान पर नई संधि के लिए अमेरिका और रूस के बीच अगले वर्ष के जनवरी में वार्ता आरंभ होगी।
उन्होंने कहा कि सहायक विदेश मंत्री रोज गोट्टेमोएलर के नेतृत्व वाला अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जेनेवा से वापस आ गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्राउले ने विदेश विभाग में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारा उद्देश्य यथाशीघ्र एक ठोस संधि करना है। उम्मीद है कि जेनेवा में जनवरी के मध्य में वार्ता फिर शुरू होगी।"
अमेरिका और रूस के प्रतिनिधि पिछले दो महीनों से जेनेवा में पांच दिसम्बर को समाप्त हुई स्टार्ट संधि के स्थान पर नई संधि तैयार करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications