जनादेश झारखण्ड की जनता के हित में नहीं : भाजपा

चुनावी परिणामों के मद्देनजर बुधवार शाम हुई पार्टी संसदीय बोर्ड के बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए महासचिव अनंत कुमार ने कहा, "परिणाम अपेक्षा के विपरित हैं। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है और राज्य में फिर से त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति आ गई है। यह परिणाम न तो प्रदेश की जनता के हित में है और न ही राज्य के विकास के हित में।"

उन्होंने कहा, "संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखण्ड की प्रभारी करूणा शुक्ला और सौदान सिंह ने चुनाव परिणामों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व वहां की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। पार्टी ने इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को दिया है। परिस्थिति के अनुसार वह वह निर्णय लेंगे।"

बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पार्टी अध्यक्ष गड़करी, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+