परमाणु मुद्दे पर समय सीमा का पालन करे ईरान : अमेरिका
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदीनेजाद भले ही इस समय सीमा को नहीं मानते हों लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए यह समय सीमा बहुत महत्वपूर्ण है।
अहमदीनेजाद ने इस समय सीमा को खारिज करते हुए कहा था कि अमेरिका समर्थित ऐसे किसी भी समझौते को ईरान स्वीकार नहीं करेगा जिसमें परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को बंद करने की बात हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications