स्वास्थ्य सुधार विधेयक के कारण ओबामा ने छुट्टियां स्थगित की
वाशिंगटन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि सीनेट से स्वास्थ्य सुधार विधेयक के पारित होने के बाद ही वह हवाई में क्रिसमस की छुट्टियां मनाने जाएंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने कहा, "मैं तब तक नहीं जाऊंगा जब तक सीनेट के मेरे मित्र अपना कार्य समाप्त नहीं कर लेते।"
ओबामा ने कहा, "मेरा मानना है कि यदि सभी अमेरिकी लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए वे त्याग कर सकते हैं तो मुझे भी उनके समीप रहकर अंतिम समय में आवश्यक मदद उपलब्ध करानी चाहिए।"
ओबामा को बुधवार को हवाई रवाना होना था लेकिन अब ऐसा लगता है कि सीनेट गुरुवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या तक ही हेल्थकेयर विधेयक पर मतदान कर सकेगी।
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार इस वर्ष सीनेट का यह सबसे लंबा सत्र है और वर्ष 1963 के बाद पहली सीनेट की बैठक क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications