पारा गिरने के साथ उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन (राउंडअप)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां सर्द हवाओं का चलना जारी है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को सुबह का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसे में क्रिसमस की छुट्टियां मनाने बाहर जाने वाले लोग राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में घना कोहरा नहीं रहेगा ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तड़के न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।"

अधिकारी ने बताया कि सुबह मौसम साफ रहा हालांकि आने वाले दिनों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है, लेकिन घने कोहरे के आसार कम ही रहेंगे।

अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। यहां के बाशिंदों ने मंगलवार को जहां मौसम की सबसे ठंड रात बिताई, वहीं बुधवार सुबह उन्हें नलें बर्फ से जाम मिलीं तथा रास्तों पर बर्फ की परत जमी हुई थीं।

मौसम कार्यालय की निदेशक सोनम लोटस ने बताया, "श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे चला गया। यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी।"

लोटस ने बताया कि लेह और कारगिल शहरों में और भी बुरा हाल है। लेह में जहां तापमान शून्य से 16.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, वहीं कारगिल में यह शून्य से 9.6 डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक घाटीवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

लोटस ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक रात का तापमान और नीचे गिरेगा लेकिन आसमान साफ होने के कारण दिन में राहत की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहेगा।

उधर बिहार के विभिन्न हिस्सों में भी पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। धूप निकल रही है लेकिन उसमें तपिश नहीं रह गई है। रोजाना शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार से एक डिग्री कम है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में गया का न्यूनतम तापमान 8़ 2 डिग्री, पूर्णिया का 8़ 9 डिग्री तथा भागलपुर में 13़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक एम़ पी़ सिंह ने बुधवार को बताया, "पछुआ हवाएं कश्मीर से चलकर राजस्थान होते हुए बिहार में प्रवेश कर रही हैं, इसलिए राज्य में ठंड बढ़ी है। शाम होते ही ठंडक बढ़ जाती है। तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है।" सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगामी एक-दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+