प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 1,500 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना
सम्मेलन का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह औपचारिक उद्घाटन आठ जनवरी को करेंगे जबकि समापन भाषण राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील देंगी और प्रवासी भारतीय सम्मान नौ जनवरी को वितरित किया जाएगा।
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे पास पहले से ही 40 देशों के 520 लोग पंजीकृत हैं। परन्तु हमें प्रतिभागियों की तादाद हजार से ऊपर जाने की उम्मीद है जो लगभग 1,500 हो सकता है।"
इस अवसर पर भारतीय मूल के सात विदेश मंत्री भी भाग ले सकते है।
औपचारिक उद्घाटन के एक दिन पहले नैनो तकनीक और संपत्ति संबधी मामलों पर अप्रवासी भारतीय एक सम्मेलन करेगें।
प्रधानमंत्री की वैश्विक सलाहकार परिषद की बैठक सात जनवरी की शाम प्रधानमंत्री आवास पर होगी। इस परिषद में प्रतिष्ठित 20 प्रवासी भारतीय शामिल हैं जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता अर्मत्य सेन, अर्थशास्त्री जगदीश भगवती, उद्योगपति एल. एन. मित्तल, और पेप्सिको की अध्यक्ष इंदिरा नूई शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications