अमेरिकी हमलों का विस्तार पाकिस्तान को स्वीकार्य नहीं
इस्लामाबाद, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती पर विदेशी सेनाओं को आने की अनुमति नहीं देगा और न ही अमेरिकी चालक रहित विमानों (ड्रोन) के हमलों के विस्तार को स्वीकार करेगा।
नेशनल असेंबली की विदेश मामलों की समिति के सामने बोलते हुए कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि अमेरिकी ड्रोन हमले लोगों के दिलों को जीतने के प्रयासों में बाधा हैं। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए लोगों के दिलों को जीतना जरूरी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान से जुड़े काफी अधिक मुद्दों पर समिति को जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications