दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 60 हुई
दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू के संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 8,751 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " शहर में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए जिनमें 58 बच्चे शामिल थे।"
अधिकारी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के इन नए मामलों के बाद राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या 8,751 तक पहुंच गई है जिसमें 5,050 बच्चे शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications